उत्तराखंड : राज्य में भू-कानून बनाने की मांग तेज, प्रदेश में अनुच्छेद- 371 लागू करने को लेकर उक्रांद ने किया प्रदर्शन।

Spread the love

उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में अनुच्छेद- 371 लागू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि राज्य गठन के बाद नियोजन एवं नीतियां राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप नहीं बन पाई हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी पूरा राज्य विकास से कोसों दूर हैं। राज्य के मूल निवासी यहां के प्राकृतिक संसाधनों से भी दूर हो गए हैं। राज्य में कई प्रकार के माफिया सक्रिय हैं। भू-माफियाओं ने तो यहां के जंगल, कृषि और नजूल भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसे तत्काल रोके जाने की जरूरत है। कहा कि राज्य में अनुच्छेद-371 लागू करना आवश्यक हो गया है।

राज्य सरकार प्रस्ताव बनाकर अनुच्छेद-371 में प्रावधान कराए कि राज्य में शिक्षा, रोजगार एवं भूमि पर केवल राज्य के लोगोें का अधिकार हो। दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा की जा रही जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जाए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- शेर सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही का वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में बढ़ी हलचल
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *