उत्तराखंड : राज्य में कोरोना के 34 नए संक्रमित, आज 1 मरीज की मौत।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 34 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 47 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 604 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 20303 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अल्मोड़ा जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज सामने आया है। चमोली में दो, देहरादून में दो, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में 12, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन और ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341486 हो गई है। इनमें से 327511 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7357 लोगों की जान जा चुकी है


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू- छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खेत में ड्रेस मिलने से मची खलबली, पुलिस तलाश में 
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *