नैनीताल : तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त

नैनीताल – बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू
इन दिनों नैनीताल में हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के साथ उत्तराखंड की संस्कृति और मौसम का लुत्फ उठा रही हैं। मयंक तिवारी ने बताया कि नगर के बलरामपुर हाउस और मैलकेडियर होटल के अलावा भवाली, सातताल और मुक्तेश्वर आदि पहाड़ी क्षेत्रों में फिल्म के दृश्य दर्शाए गए। फिल्म की आखिरी शूटिंग हल्द्वानी में होगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू अहम किरदार निभा रही हैं और उनके साथ में एसएन जहीर भी लीड किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में चारु तिवारी, संतोष बिष्ट, प्रांजल, गुलशन देवैया, विशाल राणा आदि स्थानीय कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित, कुमाऊं को 12 साल बाद मिली जगह
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…