उत्तराखंड : रद्द हुआ मुख्यमंत्री का केदारनाथ दौरा, मौसम की खराबीज के चलते पड़ा लौटना…..

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उनका हेलीकॉप्टर देहरादून से रवाना हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह करीब 7.45 बजे केदारनाथ पहुंचने वाले थे। अब वह दोपहर में दून विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर चेयर स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह सचिवालय में शासकीय काम करेंगे। शाम को वह एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने की सभी जिलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!