चमोली: देवाल के पास कार दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौत, तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया शव

नंदकेशरी- चिड़िगा सड़क के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। करीब तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को निकाला। कार दुर्घटना की सूचना चिड़िगा व तलसारी के लोगों से मिलीं।

शुक्रवार की रात्रि को कोठी गांव के पूर्व सैनिक दर्शन सिंह (43 )अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर आ रहा था। नंदकेशरी से करीब एक किमी दूर कार करीब 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त होने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई। रात्रि नौ बजे काफी संख्या में चिडिंगा, चेपडों व कोठी गांव के लोग व पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन शव के फंसे होने से निकालने में करीब तीन घंटे लग गए।

 

पुलिस की टीम व लोगों के सहयोग से शव को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सी से खींचा गया। तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद 12 बजे शव को सड़क पर लाया गया। 108 से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों ने थराली अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया है। मृतक अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व दो बेटों को छोड़ गया है।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…