उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल..

Spread the love

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह पौड़ी में  वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रक्षा मंत्री शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी व अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।
पौड़ी में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि समारोह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।
धन सिंह रावत ने बताया कि समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शिरकत करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नवाबी रोड पर छात्रों के बीच विवाद, कड़े से हमला कर इंटर के छात्र का सिर फोड़ा
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *