उत्तराखंड : बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन हुआ हादसे का शिकार, 5 की मौत

Spread the love

उत्तराखंड में बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों (वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376) की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है।
टक्कर के बाद एक वाहन खाई में गिरा
घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों  की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सात लोग घायल
वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।


Spread the love
और पढ़े  नहर में डूबा युवक, 1 सप्ताह में दूसरा हादसा, ग्रामीणों ने कच्ची शराब पिलाए जाने का लगाया आरोप
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *