नहर में डूबा युवक, 1 सप्ताह में दूसरा हादसा, ग्रामीणों ने कच्ची शराब पिलाए जाने का लगाया आरोप

रामनगर के हाथीडगर की सिंचाई नहर में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार रात हुए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एक सप्ताह के भीतर इसी नहर में डूबने से यह दूसरा हादसा है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता है।

नारायणपुर माड़िया निवासी सोनू कुमार (32) पुत्र सुरेश कुमार मजदूरी करता था। सोमवार रात वह हाथीडगर सिंचाई नहर के पास था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। युवक के नहर में गिरने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि सोनू की शादी दो वर्ष पहले हुई थी।

ग्रामीणों ने कच्ची शराब पर उठाए सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में कच्ची शराब पिलाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर के आसपास शराब पिलाए जाने के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। हालांकि, इस आरोप की पुलिस जांच कर रही है।

दो दिन पहले भी हुई थी युवक की मौत

हाथीडगर सिंचाई नहर में डूबने से एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा हादसा है। दो दिन पहले भी इसी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हुई थी। लगातार दो घटनाओं के बाद ग्रामीण नहर के आसपास सुरक्षा और शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि युवक की नहर में डूबने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की ओर से कच्ची शराब पिलाए जाने के लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…