हल्द्वानी- एसएसपी कार्यालय में हंगामे पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं के एसएसपी कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में सोमवार को दायित्वधारी शंकर कोरंगा के नेतृत्व में लोग जुलूस की शक्ल में पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे और डीजीपी को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी मनोज कत्याल को सौंपा।

आठ अगस्त को शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली से पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं के वाहन रोकने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस में हंगामा किया था। आरोप था कि कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अफसरों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। दो दिन बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए सुबह लोग दायित्वधारी कोरंगा के नेतृत्व में बेस अस्पताल के पास स्थित चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में एसपी सिटी के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रैली के दौरान आपत्तिजनक और उत्तेजक नारे लगाने वालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहां भाजपा नेता विक्रम अधिकारी, व्यापारी नेता मनीष वर्मा, प्रमोद भट्ट, हृदयेश कुमार, मोहित जोशी, पिंटू आर्या, रंजन गुप्ता आदि थे।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…