उत्तराखंड : 1 लाख भीड़ जुटा कर 30 को देहरादून में जनसभा करेंगे अमित शाह..

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा बन्नू स्कूल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई रणनीति बैठक में दी गई। बताया गया कि देहरादून से अमित शाह 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। इस विशाल जनसभा में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया गया है।
प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी बैठक ले सकते हैं शाह
जनसभा से पहले वह सहकारिता विभाग की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ कर सकते हैं। इस दौरान वह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी बैठक ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिहाज से शाह के इस दौरे को खासा अहम माना जा रहा है।

जोर-शोर से जुट रही पार्टी
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से जुट रही है। मंगलवार को भी प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाह के कार्यक्रम को लेकर मंथन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल थे। 

चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह भाजपा विधानमंडल दल की बैठक भी ले सकते हैं। इस दौरान वह पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व से चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में पूरी ताकत के जुट जाने का आह्वान रेंगे।

21 अक्तूबर को उत्तराखंड आए थे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विगत 21 अक्तूबर को उत्तराखंड दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावति इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था। उन्होंने कहा था कि आपदा राहत एवं बचाव अभियान में 3500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। 16000 से ज्यादा लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। पांच हजार से ज्यादा जवान लोगों की मदद में लगे थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

केंद्रीय गृह मंत्री शाह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले थे। उन्होंने देवप्रयाग, पौड़ी, रामनगर, रामगढ़, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर जिले का करीब दो घंटे हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्य सचिव एसएस संधू व केंद्र सरकार अधिकारी भी गए थे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…