उत्तराखंड : प्रदेश में कम होती कोरोना महामारी की रफ्तार, 24 घंटे में आए 287 नए संक्रमित ……

Spread the love

राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी गिरावट देखी गई है। बीते गुरुवार को प्रदेश भर में 388 नए संक्रमित मामले सामने आए थे। तो वहीं, आज यानी शुक्रवार को प्रदेश भर में 287 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 1614 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इस अवधि में 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अब तक उत्तराखंड में 6909 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में 5277 एक्टिव केस हो चुके हैं। सबसे ज्यादा देहरादून में 93 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 13, बागेश्वर जिले में 15, चमोली जिले में 11, चंपावत जिले में 26, हरिद्वार जिले में 44 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 7, पौड़ी जिले में 9, पिथौरागढ़ जिले में 37, रुद्रप्रयाग जिले में 5, टिहरी जिले में 13, उधमसिंह नगर में 6 और उत्तरकाशी जिले में 8 केस आये है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- धामी कैबिनेट में मदन कौशिक भी, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *