पीएम मोदी के पारिवारिक गुरु भद्रतुंगा में कर रहे साधना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडेश्वर अभिराम दास त्यागी इन दिनों सरयू नदी का उद्गम स्थल मानी जाने वाली सहस्त्रधारा के निकट भद्रतुंगा में साधना में लीन हैं। बीच-बीच में वह शिष्यों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को सरयू की महत्ता के बारे में भी बता रहे हैं। सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के सलाहकार दयाल कुमल्टा के अनुसार महामंडलेश्वर त्यागी के अलावा सहस्त्रधारा और भद्रतुंगा में अन्य साधक भी साधना के लिए आए हुए हैं। कोरोना काल में जहां दूसरे पर्यटन और धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा छाया हुआ है, वहीं भगवान बागनाथ की वासस्थली बागेश्वर के धार्मिक पर्यटन स्थलों में देशी- विदेशी सैलानियों के साथ ही तमाम संत उपासना कर रहे हैं। सरमूल-सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा उपासकों से गुलजार है। उपासकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी भी शामिल हैं। उन्हें सिद्धि प्राप्त संत बताया जाता है। दयाल कमुल्टा ने बताया कि महामंडलेश्वर त्यागी 11 मई से भद्रतुंगा में साधना कर रहे हैं, जो 13 जून तक चलेगी। वह 14 जून को गुजरात प्रस्थान कर जाएंगे। सहस्त्रधारा और भद्रतुंगा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में जिले का प्रमुख स्थल बनता जा रहा है। कोरोना काल में भी यह सिलसिला रुका नहीं। कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भद्रतुंगा और सहस्त्रधारा की यात्रा पर आए। अप्रैल और मई में 500 से अधिक श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। साधक साथ में आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आ रहे है।

पावन सरयू नदी का उद्गम स्थल सहस्त्रधारा कपकोट के दूरस्थ गांव झूनी से आगे पड़ता है। इसे सरमूल नाम से भी जाना जाता है। सरमूल जाने के लिए बागेश्वर से पतियासार तक पक्की सड़क है। पतियासार से भद्रतुंगा तक पांच किमी कच्ची सड़क बनी है। वहां से सात किमी की पैदल दूरी पर सहस्त्रधारा है। सरमूल की एक पहाड़ी से जल सौ धाराओं में विभक्त होकर नीचे गिरता है, जहां जलधारा गिरती है, उस स्थान को सहस्त्रधारा कहा जाता है

और पढ़े  ऋषिकेश- भद्रकाली मोड़ के पास यात्रियों की बस पलटी, चपेट में आकर सड़क किनारे बैठे 2 भाइयों की मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…