लालकुआं : विधायक नवीन दुम्का ने बैठक कर दिए निर्देश।

विधायक लालकुआं नवीन दुम्का ने आज नगर पंचायत कार्यालय लालकुआँ में नगर पंचायत लालकुआं के अंतर्गत आने वाले पेयजल ट्यूबवेल व टैंक को जल संस्थान को सौपने के विभाग को निर्देश दिए ,जिसके लिए नगर पंचायत लालकुआं ने जल संस्थान लालकुआं को 28 लाख 80 हज़ार रु हस्तांतरित किये है।जिससे ट्यूबवेल के शेष विधुतीकरण व पाइप लाइन बिछाने का शेष कार्य पूरा हो सकेगा। विधायक दुम्का ने बताया कि मा०मुख्यमंत्री जी की पूर्व में लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के लिए पेयजल योजना के पुनर्गठन की घोषणा के पालन के अनुरूप जल संस्थान को निर्देशित किया गया, जिसमें विभाग शीघ्र कार्य चालू करेगा, जिससे लालकुआं की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ,अधिशासी अधिकारी राजू नाबियाल, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान,मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट,भाजपा नेता इंदर बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, राजलक्ष्मी पंडित हेमंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

और पढ़े  हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन विभाग मौन
  • Related Posts

    हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

    रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते…

    उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, कल से विधानसभा सत्र, सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम

    विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित अन्य मंत्री व विधायक सड़क मार्ग पर भराड़ीसैंण पहुंचे।…