उत्तराखंड : कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा हुई निरस्त..

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। जो बच्चे समझते हैं कि उन्हें कम अंक देकर प्रमोट किया गया  है उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा में एक लाख 23 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत हैं, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा में एक लाख 48 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड के छात्रों की परीक्षा के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उत्तराखंड सरकार की ओर से पहले हाईस्कूल की परीक्षा को रद्द किया गया था।

और पढ़े  उत्तराखंड: मुझे साइडलाइन कौन कह रहा है? प्रेसकांफ्रेंस में पूछे गए सवाल पर पूर्व CM निशंक ने दिया जवाब
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन

    काशीपुर शहर में धड़ल्ले से 18 साल से कम उम्र के किशोर बाइक और स्कूटी लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल प्रशासन को छात्रों के…

    देहरादून क्राइम: धक्का देकर युवक को गिराया, फिर मारपीट कर उतारा मौत के घाट, 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    पटेलनगर के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से हत्या का राज खुला है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी…