उत्तराखंड : पीएम मोदी पहुंचे रुद्रपुर, बोले – भारत की वैक्सीन को
कांग्रेस ने किया लगातार बदनाम।।

Spread the love

विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने जय मां नैना देवी, मैं मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन किया।
यहां की धरती गुरुनानक के चरणों से पवित्र हुई है। मैं वीर ऊधमसिंहनगर को नमन करता हूं। यहां मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिंदुस्तान का कोई कौना नहीं होगा, जहां के लोग यहां नहीं रहते हों, यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते हों। आप एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर हैं। आपने उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है। कहा कि आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। मेरी भी यहां आज आखिरी प्रचार सभा है। यहां की भीड़ देखकर लग रहा है कि आप यहां मुझे धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आएं हैं। 14 फरवरी को आपको कमल के निशान पर बटन दबाना है।
कोरोना के चलते लग रहा था कि, ऐसी भव्य रैली संभव नहीं हो सकेगी। लेकिन आप लोगों ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। यहां शत प्रतिशत आबादी का वैक्सीन की सिंगल डोज लग चुकीी है। इसके लिए मैं आपको और सीएम धामी को बधाई देता हूं। उन्होंने पहाड़ के दुर्गम गांवों तक भी वैक्सीन पहुंचाई। कहा कि आप उन लोगों को पहचानते हैं कि जो लोग कह रहे थे कि ऐसा संभव नहीं हो सकेगा।

कहा कि कांग्रेस ने भारत की कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया। इन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकी अगर वैक्सीन लगने से सबकुछ पटरी पर आ जाएगा तो मोदी को बुरा-भला कैसे कहेंगे। कोरोना के इस काल में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास को भी रफ्तार दी है और गरीबों की भी चिंता की है। इतना बड़ा संकट आया लेकिन यहां के तराई क्षेत्र से लेकर, पहाड़ों में बसे लोगों तक, किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया।
हम यहां हाईवे और एयरपोर्ट बना रहे हैं। पर्वत माला के तहत राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रोपवे कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। नए मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज खुलेंगे। कहा कि  ऊधमसिंहनगर में कई बंगाली परिवार रहते हैं। मैं पुष्कर सिंह धामी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पुनर्वासित बंगाली के जाति प्रमाण पत्र से ‘पूर्वी पाकिस्तान’ का उल्लेख हटाने का फैसला किया।
मोदी मैदान में जनसभा में 25 हजार लोगों और मंच पर 35 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जमीन से करीब 10 फीट ऊंचा बनाया गया है। सुरक्षा घेरे की जनता से दूरी करीब 60 फीट रखी गई है। जनसभा स्थल पर लोहे की बैरिकेडिंग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था रही। बीएसएनएल की ओर से अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई है। इस लाइन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल सीधे दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा रहा। ताकि किसी भी प्रकार की सूचना पीएमओ ऑफिस को तत्काल मिल सके। 

और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

आज से विधानसभा चुनाव के मतदान के सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। शनिवार को रुद्रपुर में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का असर यदि दो दिनों तक रहा तो जिले में कुछ सीटों पर चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में भाजपा पीएम मोदी की रैली को ऑक्सीजन मानकर चल रही है। ऊधमसिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से कुछ पर कांटे की टक्कर है तो कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो रहा है। इस कारण कुछ भाजपा प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। ऐसे में उन्हें रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते कई प्रत्याशियों की सीटें आसानी से निकल गईं थीं लेकिन इस बार अधिकतर सीटों पर प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के साथ भाजपा का कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यदि शनिवार को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उनका मैजिक चलता है और इस मैजिक का असर दो दिन तक रहता है तो कुछ पार्टी प्रत्याशियों को ऑक्सीजन मिल सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *