लालकुआं :हरीश दुर्गापाल ने की हरीश रावत को जिताने की मार्मिक अपील

-बोले हरीश दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा समेत पूरे क्षेत्र की जनता को है रावत की जरूरत

लालकुआं। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश दुर्गापाल ने पूर्व मुख्यमंत्री है तथा कांग्रेस से पार्टी के उम्मीदवार हरीश रावत को जिताने के लिए क्षेत्रीय जनता से मार्मिक अपील की है। उनका कहना है कि मैं आज इसलिए भावुक हो रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने हमें एक ऐसे नेता को इस विधानसभा की सेवा के लिए भेजा है जिनकी हमें अत्यंत आवश्यकता है। मुझे उनकी आवश्यकता है, आप सबको उनकी आवश्यकता है। पूरे उत्तराखंड को आवश्यकता है।
उनका कहना है कि मैं बहुत गहराई से पुनः आप सबसे निवेदन करता हूं कि अपने-अपने बूथों में जाकर रावत जी को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं। इस विधानसभा क्षेत्र में एक इतिहास कायम करेंगे। मैं आप सबका बहुत-बहुत आभारी रहूंगा। यह चुनाव हरीश रावत का ही नहीं बल्कि हरीश दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत समस्त मातृशक्ति, युवा शक्ति समेत सबका है। आगे भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कहीं से कहीं तक कोई कसर नहीं होनी चाहिए। हम हरीश रावत जी को भारी मतों से विजई बनाकर एक नया इतिहास कायम करेंगे। मैं आप सबको प्रणाम करता हूं और धन्यवाद देता हूं।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…