उत्तराखंड/ चमोली : सड़क के लिए खून से लिखा ज्ञापन भेजा मुख्यमंत्री के नाम.

Spread the love

जिला चमोली के ग्राम पंचायत पैठाणी के ग्राम प्रधान मृत्युंजय परिहार ने अपने गांव के लिए एक अदद सडक के लिए मुख्यमंत्री को खून से खत लिख डाला।खत को आज ग्राम पंचायत पैठाणी के एक शिष्टमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजा है।
अपने खून से लिखे ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि उनके गांव के लिए पिछले 2018 से पूर्व ही दो कीलोमीटर मोटर मार्ग स्वीकृत हो चुका था।और लिखा है कि इसके उपरांत मोटर मार्ग के लिए विधायक की संस्तुति पर टेंडर की विज्ञप्ति भी निकल चुकी थी।लेकिन ना ही टेंडर हुए और ना ही मोटर मार्ग पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ही हुई है।कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क करने पर भी उनके गांव के मोटर मार्ग पर कभी अमल नहीं किया गया।कहा गया है कि बीच बीच में सडक के लिए वित्तीय स्वीकृति की अटकलें भी आती रही परंतु ऐसा कभी कुछ भी नही हुआ।

गौरतलब है कि कर्णप्रयाग-बेजनाथ-अल्मोड़ा राज्य मोटर मार्ग से महज दो कीलोमीटर की दूरी पर पैठाणी गांव है।जिसे इस राज्य स्तरीय मोटर मार्ग से पिण्डर नदी पार करके जाना होता है।इस लिए यहाँ के ग्रामीणों की लंबे समय से एक मोटर मार्ग और मोटर पुल की मांग रही है।परंतु शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आज लोगों को सडक के लिए अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखने को विवश होना पड़ा है।

तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह देव ने कहा कि पैठाणी ग्रामवासियों का ज्ञापन वे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजने की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं।

और पढ़े  रामशंकर हत्याकांड: अब CBI करेगी जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर देहरादून में दर्ज हुई fir

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *