यूपी : टेंपो और बस की आपस में भिड़ंत 17 लोगों की हुई मौत, 20 फीट नीचे खाई में गिरी बस, जेसीबी से निकाली ।

कानपुर के सचेंडी में भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार रात विपरीत दिशा से आ रहे टैंपो की डबल डेकर बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। टेंपो के परखच्चे उड़ गए। बस सड़क किनारे करीब बीस फीट नीचे जाकर गिर गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को हैलट पहुंचाया। हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। देर रात शवों की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी रही। कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिये रवाना हुई। करीब साढ़े आठ बजे जब बस सचेंडी में भारत गैस एजेंसी के सामने पहुंची तो सामने से अचानक सवारियों से भरी एक टेंपो आ गई। बस और टेंपो आमने सामने टकरा गए। बस सड़क किनारे जा खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक टेंपो में 21 लोग सवार थे। करीब सौ यात्री बस में थे। हादसे में 17  लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। घायलों को हैलट में भर्ती कराया। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, आईजी मोहित अग्रवाल, एडिशन सीपी आकाश कुलहरि समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर हैलट पहुंचे और घायलों का हाल चाल लिया। 

सचेंडी के सीढ़ी इटारा में अंबाजी पारले बिस्कुट फैक्टरी में काम करने वाले 16 मजदूरों की नाईट शिफ्ट में डयूटी थी। ये सभी टेंपो से फैक्टरी जा रहे थे। हादसे में सभी टेंपो सवार मजदूरों की मौत हो गई। अन्य पांच बस सवार यात्रियों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक घायलों  का इलाज जारी है। कईयों की हालत गंभीर बनी है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे के कारण बस काफी स्पीड में थी। चालक को जरा भी इल्म नहीं था कि हाईवे पर कोई उल्टी दिशा से आ जाएगा। यही वजह रही कि जब टेंपो सामने आया तो बचने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। 

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू

हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है। घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…