कोटद्वार गढ़वाल : कोटद्वार के बाजारों में उमड़ी भारी भीड, कोरोना गाइड लाइन को रखा ताक पर

आज कर्फ्यू के बीच सरकार द्वारा दी गई ढील से बाजारों में भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान लोगों ने कोरोना गाइड लाइन को भी ताक पर रख दिया।पुलिस और प्रशासन कहीं भी लोगों को गाइड लाइन का पालन कराते हुए नहीं दिखाई दिया। भारी भीड़ के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। भीड मैं लोगों से लाॅक डाउन का पालन कराना पुलिस-प्रशासन के लिए भी एक चुनौती बनता जा रहा है। इस बात को एसडीएम योगेश मेहरा भी स्वीकार कर रहे हैं।
हालांकि गत माह कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए एसडीएम योगेश मेहरा एक दिन के लिए खुद मैदान में उतरे भी थे, लेकिन उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। बाजारों में भीड का यही हाल रहा तो एक बार फिर कोटद्वार में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ जाएगा।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…