उत्तराखंड / चमोली : विदेश में रहते हुए डुंग्री गांव के मनीष ने भेजी गांववासियों के लिए मास्क,सैनिटाईजर आदि सहायता।

गांव और देश से दूर सात समुंदर पार रहकर डुंग्री गांव के मनीष भंडारी गांववासियों की मदद के लिए पिछले माह से लगातार सैनीटाइजर और मास्क आदि सहयोग भेजने का कार्य कर रहे हैं।
जहां इस महामारी से पूरा विश्व जूंझ रहा है और हर कोई अपनों की मदद के लिए हाथ बंटा रहे हैंं।तो वही नारायणबगड़ विकास खंड के डुंग्री-पैतोली निवासी मनीष भंडारी ने भी अपनों की फिक्र करते हुए विदेश में रहते हुए अपने गांवों के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि भजे हैंं।जिंहें उनके पिता महावीर सिंह भंडारी और उनके सहयोगी टोली बनाकर ग्राम पंचायत में घर घर जाकर लोगों को बांट रहे है।मनीष भंडारी अखिल भारतीय होटल कर्मचारी संघ के जिला चमोली के अध्यक्ष भी हैं।तथा इस संगठन के माध्यम से भी मनीष होटलियारों की हर संभव मदद भी करते हैं।वे कहते हैं कि लोगों की मदद करने की प्रेरणा मुझे अपने अखिल भारतीय होटल कर्मचारी संघ से ही मिली है।
बताते चलें कि पिछले माह से मनीष लगातार अपने गांव के आसपास के गावों में भी यह कार्य कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले महीने डुंग्री ग्राम पंचायत में 88 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे। तब गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था। मनीष दक्षिण कोरिया में होटल में नौकरी करते हैं।उनके इस जज्बे को गांव वासी खूब सराह रहे है।मंगलवार को मनीष के पिता और.सहयोगियों ने ग्राम पंचायत सीरी में घर घर जाकर ग्रामीणों को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटे।ग्राम प्रधान मोनू सती ने मनीष के सहयोग की
प्रशंसा करते हुए समस्त ग्राम पंचायत वासियों की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

और पढ़े  हरिद्वार: मानवता शर्मसार, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की नवजात बच्ची, दूसरी पोस्ट ऑफिस के पास
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…