उत्तराखंड/चमोली : अजय कर्नल कोठियाल का चमोली दौरा।

Spread the love

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में रोजगार गारंटी के बाद अब मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना कार्ड का दांव खेला है। जो कि सिर्फ घोषणा ही नहीं धरातल पर भी उतारने और जनता में विश्वास दिलाने को पार्टी रणनीति पर फोकस कर रही है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने सूबे के आखिरी सरहदी छोर पर बसी तीर्थाटन और पर्यटन नगरी जोशीमठ से मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना का टिकट बाँटने की शुरुआत कर 2022 के चुनावी समर की शुरुआत कर दिया है।उन्होंने आज जोशीमठ पहुँचने पर सबसे पहले नरसिंह नव दुर्गा मंदिर में पूजन कर उत्तराखंड के नवनिर्माण और प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनने हेतु प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नगर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए आप पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और युवाओं को आप पार्टी में जोड़ने की पहल की,ते बता दें की शुक्रवार से प्रदेशभर में इस तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते 21 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार दौरे पर उत्तराखंड की जनता के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की थी
इसके बाद कर्नल कोठियाल नें जोशीमठ नगर में तिरंगा यात्रा निकाल बद्रीनाथ विधान सभा में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति का एहसास सत्ता धारी पार्टी सहित विपक्षी दलों के कान खड़े कर दिये है, कर्नल कोठियाल नें कहा कि आप पार्टी की रोज़गार गारंटी यात्रा का मुख्य मकसद प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के प्रति जागरूक करना है. इसके साथ ही, इस अभियान से जोड़ते हुए उनके पंजीकरण भी करवाए जा रहे हैं,ताकि आप पार्टी की सरकार बनते ही उनको सभी सुविधाएं मिल सकें।

और पढ़े  देहरादून- 1.34 लाख बुजुर्ग महिलाओं को चाहिए सरकार का सहारा,चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *