उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ज्यादा ढील दे दी है। प्रदेश सरकार अधिक ढील के साथ कोविड कर्फ्यू को जारी रखेगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में 22 जून सुबह छह बजे से 29 जून सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा।
बताया कि अब हफ्ते में पांच दिन दुकानें खुलेंगी। केवल शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि व्यापारी वर्ग भी पूरे सप्ताह बाजार खोलने की मांग कर रहा था।
वहीं तीन जिलों के लिए चारधाम यात्रा भी शुरू की जाएगी। एक जुलाई से केवल तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी। 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी जाएगी।







