कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री स्व इंद्रा ह्रदेश के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

मोटाहल्दू। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष रही स्व इंदिरा हृदयेश के निधन पर बरेली रोड़ कार्यालय मोटाहल्दू में जिला संगठन सचिव रमेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। स्वर्गीय इन्दिरा हृदयेश को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कहा कि ऐसे नेता का दोबारा मिलना संभव नहीं है। कांग्रेस को इससे बड़ा आघात पहुंचा है। इस मौके पर इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

शोक सभा मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में कहा कि नेता प्रतिपक्ष के निधन से कांग्रेस की राजनीति में एक शून्य सा पैदा हो गया है। साथ ही प्रदेश की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। वहीं कांग्रेस नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष को याद कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हेम चन्द्र दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी, एडवोकेट डॉ बालम सिंह बिष्ट, शम्भू दत्त कविदयाल, प्रकाश चन्द्र जोशी, मदन मोहन पंत, दलीप भंडारी, गिरीश खोलिया, तलविंदर ऐठानी, सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने सरदार पटेल को किया नमन, प्रतिमा पर फूल चढ़ा राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…