उत्तराखंड : कर्फ्यू में ढील के साथ अब हफ्ते में 5 दिन खुलेंगी दुकानें, अब इस तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा….

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ज्यादा ढील दे दी है। प्रदेश सरकार अधिक ढील के साथ कोविड कर्फ्यू को जारी रखेगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में 22 जून सुबह छह बजे से 29 जून सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। 

बताया कि अब हफ्ते में पांच दिन दुकानें खुलेंगी। केवल शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि व्यापारी वर्ग भी पूरे सप्ताह बाजार खोलने की मांग कर रहा था।

वहीं तीन जिलों के लिए चारधाम यात्रा भी शुरू की जाएगी। एक जुलाई से केवल तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी। 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी जाएगी।

और पढ़े  ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…