ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी की भावातीन चौरासी कुटिया बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है। कोरोना कर्फ्यू के चलते बीते दो महीने से बंद चौरासी कुटिया को खोलने के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरीरेंज के अधिकारी धीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
बुधवार से पर्यटक चौरासी कुटिया का दीदार कर सकेंगे। गौहरी रेंज अधिकारी ने बताया कि चौरासी कुटिया में पर्यटक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही प्रवेश करेंगे। जिसमें भारतीयों का प्रवेश शुल्क 150 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 75 रुपये, छात्रों के लिए 40 से 75 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपये शुल्क रखा गया है।







