उत्तराखंड : आज से खुलेंगे पर्यटकों के लिए नैनीताल, देहरादून और ऋषिकेश के ये पर्यटक स्थल..

ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी की भावातीन चौरासी कुटिया बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है। कोरोना कर्फ्यू के चलते बीते दो महीने से बंद चौरासी कुटिया को खोलने के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरीरेंज के अधिकारी धीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
बुधवार से पर्यटक चौरासी कुटिया का दीदार कर सकेंगे। गौहरी रेंज अधिकारी ने बताया कि चौरासी कुटिया में पर्यटक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही प्रवेश करेंगे। जिसमें भारतीयों का प्रवेश शुल्क 150 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 75 रुपये, छात्रों के लिए 40 से 75  रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपये शुल्क रखा गया है।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…