उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव ने फिर दिया मायावती को झटका, बसपा के दो पूर्व प्रत्याशी सपा में शामिल

Spread the love

समाजवादी पार्टी की नीतियों व अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए भिनगा श्रावस्ती के हाजी रिजवान बसपा छोड़कर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला (बबलू भइया) के साथ अनेक व्यापारी नेता, प्रधान, पूर्व प्रधान सहित 211 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर और समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रिजवान भिनगा श्रावस्ती के 10 सालों तक बसपा जिला सचिव रहे हैं।
अखिलेश
सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट किया हारते हुए लोगों को हर पल हरानेवाले याद आते हैं। 22 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। अखिलेश के ट्वीट के जवाब में योगी मंत्रिमंडल के अहम सदस्य एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष की ये बात सौ फीसद सही है। पर, भाजपा के लिए नहीं सपा के लिए। उन्होने कहा कि विधानसभा, लोकसभा से लेकर पंचायत चुनावों में मुंह की खाने के बाद अब अखिलेश को सपने में भी भाजपा से हार का डर सताने लगा है। यही वजह है कि वह रोज अपनी ऐतिहासिक जीत और भाजपा की हार का दावा करते रहते हैं। कभी-कभी तो जीत वाली सीटों का गणित भी भूल जाते हैं बेचारे। 2022 के विधानसभा चुनावों में सुनश्चिति हार जानकर उनकी दिमागी हालत समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरी अखिलेश के साथ पूरी सहानभूति है लेकिन यह तय है कि वह कुछ भी कर लें, उनके बहार के दिन लद गये।


Spread the love
और पढ़े  नोएडा बवाल: श्रम कानून उल्लंघन में 203 ठेकेदारों के लाइसेंस होंगे निरस्त, कई ठेकेदारों को 1.16 करोड़ की पेनल्टी का नोटिस
  • Related Posts

    UP Board 10th-12th Result:- 10वीं में 90.40% तो इंटर में 80.38 फीसदी बच्चे पास, लड़कियों ने बाजी मारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं, जिसका लाखों छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। इस…


    Spread the love

    UP Board 10th-12th Result- 10वीं में कशिश और 12वीं में शिखा ने किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *