अफगानिस्तान : शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत ।

Spread the love

कुंदुज शहर में एक शिया मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए गए हैं। अस्पतालों में भी एक के बाद एक मृतकों के शव पहुंच रहे हैं।
स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। एक अफसर ने बताया कि जिस वक्त मस्जिद पर हमला हुआ, उस दौरान करीब 300 शिया जुमे की नमाज के लिए जुटे थे। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज एजेंसी ने घायलों का आंकड़ा 140 के ऊपर बताया है।
तालिबान के प्रवक्ता और सूचना-संस्कृति मंत्री जबीउल्ला मुजाहिद ने भी इस घटना पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि आज दोपहर कंदुज के खानाबाद बंदार इलाके में शिया नागरिकों को निशाना बनाते हुए एक ब्लास्ट हुआ। इसमें कई लोगों की मौत हुई है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि आईएस-खोरासान के आतंकी इस हमले के पीछे हो सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  महाराष्ट्र-गुजरात में बारिश का कहर, मुंबई-दिल्ली राजधानी 14 घंटे लेट, 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
  • Related Posts

    Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552.99 अंक गिरकर 77,063.41 पर आ गया; निफ्टी 160.45 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स…


    Spread the love

    बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveबहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *