मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान हादसा: मूर्ति गिरने से दो की मौत, 5 लोग घायल

क्षिण मुंबई में शनिवार रात ‘भुलेश्वरचा राजा’ की गणेश प्रतिमा के आगमन कार्यक्रम के दौरान अचानक गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हादसा कब और कैसे हुआ?
अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक में कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ। प्रतिमा लाने के दौरान यह हादसा हुआ।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, इनमें से दो लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद मुंबई दमकल, पुलिस, यातायात पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।
मृतकों-घायलों में कौन शामिल हैं?
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल पांच लोगों की पहचान वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), 5 साल की लावण्या गनेर, 7 साल की दिव्या गनेर और कुणाल काशिद (26) के रूप में हुई है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल लोगों की हालत स्थिर है।
कैसे मनाया जाता है गणेशोत्सव?
मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव सबसे बड़े और सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। इस त्योहार के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाओं की पंडालों और घरों में प्राण प्रतिष्ठा की जाती हैं। वहां उनकी पूजा की जाती है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद ईरान-खाड़ी देशों की वार्ता टली

मुंबई में एक दशक से ज्यादा समय से गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक लाने के लिए शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। इन शोभायात्राओं में भक्ति संगीत, उत्सव और बड़ी भीड़ के बीच गणेश प्रतिमाओं को अलग-अलग पंडालों तक लेकर जाते हैं।

  • Related Posts

    ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न

    तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को शुक्रवार को ‘ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम मिला। वहीं, उसके प्रतिद्वंद्वी अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक…

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…