अच्छी खबर : बीते कई दिनों से दिल्ली की संक्रमण दर घटते हुए, बीते 24 घंटे में 3009 नए संक्रमित

Spread the love

दिल्ली में शुक्रवार की कोरोना बुलेटिन जारी हो चुकी है जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में राजधानी में 3009 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 252 संक्रमितों की मौत हो गई और 7288 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।

बीते एक दिन में कुल 63190 टेस्ट हुए जिसमें से 45685 आरटीपीसीआर टेस्ट और 17505 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। इन टेस्ट के बाद कुल 3009 नए संक्रमित पाए गए, जिसके चलते अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 4.76 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि दिल्ली में पांच प्रतिशत से कम संक्रमण दर 46 दिन बाद दर्ज की गई है। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 85 लाख 95 हजार 993 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 9 लाख 78 हजार 736 की दर से टेस्ट हो रहे हैं।

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति
दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो कुल 25068 बेड में से 11388 बेड भरे हैं और 13680 बेड खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर में क्रमशः 5744 और 515 बेड खाली हैं। वहीं इस वक्त होम आईसोलेशन के मरीजों की संख्या घटकर 20673 हो गई है।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी बोले- जहाजों पर हमला और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट मंजूर नहीं,लोकसभा में PM मोदी ने क्या-क्या कहा? जानिए सबकुछ
  • Related Posts

    दिल्ली विधानसभा- ग्रीन बजट सर्वसम्मति से पास होने के साथ ही विधानसभा सत्र का समापन

    Spread the love

    Spread the loveविधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन वर्ष 2026-27 का ग्रीन बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने बजट पर चर्चा के…


    Spread the love

    भारत की सैन्य ताकत में होगा इजाफा-: सरकार ने दी 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने शुक्रवार को विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसके तहत लगभग 2.38 लाख करोड़ रुपये की लागत के सैन्य हार्डवेयर खरीदे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *