20 फीसदी से अधिक इन 16 राज्यों में संक्रमण यहां तो हर दूसरा सैंपल संक्रमित देखें पूरी खबर? .

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भले ही कुछ दिन से नए मामले कम हो रहे हों लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। देश के 16 राज्यों में अभी भी संक्रमण दर 20 फीसदी से अधिक बनी हुई है जिनमें से सात राज्य ऐसे हैं जहां 52 फीसदी तक संक्रमण फैला हुआ है। लक्षद्वीप में हर दूसरा सैंपल कोरोना संक्रमित मिल रहा है। यहां 52.60 फीसदी संक्रमण दर सामने आई है जो पूरे देश में पहली बार किसी प्रदेश में मिली है।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक और केरल में भी नए मरीज कम हो रहे हैं लेकिन तमिलनाडु और पंजाब में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी नए मामले कम हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक बनी हुई है। जबकि 13 राज्यों में पांच से 15 फीसदी के बीच संक्त्रस्मण दर है। ठीक इसी तरह सक्रिय मामलों को लेकर बात करें तो देश के आठ राज्यों में अभी भी एक-एक लाख से अधिक सक्त्रिस्य मरीज उपचाराधीन हैं।

आठ राज्यों में 69 फीसदी सक्रिय मामले
मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों का 69 फीसदी सिर्फ 8 राज्यों में हैं। 21 राज्यों में रोजाना रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देशभर में तीन मई को सक्रिय मामले 17.13 फीसदी थे, वे अब 12.1 फीसदी रह गए हैं। रिकवरी रेट 81.7 फीसदी से बढ़कर 86.7 फीसदी हो गई है। पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज किए गए।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रदर्शन: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

मंत्रालय के अनुसार 28 अप्रैल से चार मई के बीच देश के 531 जिलों में कोरोना वायरस का प्रसार देखा गया था। उस दौरान इन जिलों में 100-100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अभी 12 से 18 मई के बीच इनमें से 101 जिले में नए केस नहीं मिले हैं जिसके चलते वर्तमान स्थिति यह है कि देश के 430 जिलों में कोरोना के कम से कम 100 मामले दर्ज हो चुके हैं। ठीक इसी तरह 13 से 19 मई के बीच यह देखने को मिला है कि देश के 303 जिलों में संक्त्रस्मण दर कम हो रही है।

  • Related Posts

    बढ़ी महंगाई की आशंका- आरबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव, रुपया भी कमजोर, क्या अक्तूबर में बढ़ेगा रेपो रेट?

    महंगाई में तेज वृद्धि की आशंका और दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के रुख में बदलाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सामने ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़…

    जंतर मंतर प्रदर्शन- 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस ने जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत…