अच्छी खबर : बीते कई दिनों से दिल्ली की संक्रमण दर घटते हुए, बीते 24 घंटे में 3009 नए संक्रमित

दिल्ली में शुक्रवार की कोरोना बुलेटिन जारी हो चुकी है जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में राजधानी में 3009 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 252 संक्रमितों की मौत हो गई और 7288 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।

बीते एक दिन में कुल 63190 टेस्ट हुए जिसमें से 45685 आरटीपीसीआर टेस्ट और 17505 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। इन टेस्ट के बाद कुल 3009 नए संक्रमित पाए गए, जिसके चलते अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 4.76 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि दिल्ली में पांच प्रतिशत से कम संक्रमण दर 46 दिन बाद दर्ज की गई है। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 85 लाख 95 हजार 993 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 9 लाख 78 हजार 736 की दर से टेस्ट हो रहे हैं।

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति
दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो कुल 25068 बेड में से 11388 बेड भरे हैं और 13680 बेड खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर में क्रमशः 5744 और 515 बेड खाली हैं। वहीं इस वक्त होम आईसोलेशन के मरीजों की संख्या घटकर 20673 हो गई है।

और पढ़े  महंगाई का एक और झटका: मदर डेयरी ने दूध के दाम चार रुपये तक बढ़ाए, कब से लागू होंगी नई कीमतें?
  • Related Posts

    जय शाह फिर बने आईसीसी अध्यक्ष: निर्विरोध हुआ चयन, बोर्ड की बैठक के दौरान फैसला

    जय शाह लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष बन गए हैं। जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का अध्यक्ष चुना गया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईसीसी…

    दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल?

    कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार को मौसम ने कुछ राहत दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक,…