खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काट अलग कर दिया युवक का कान

थुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया। बचाने आए साथी को भी पीटकर घायल कर दिया।

शुक्रवार रात गांव सूरज निवासी ओमवीर उर्फ़ गुल्ला अपनी स्कूटी से गांव जा रहा था। थोड़ी देर पहले ही रेलवे फाटक खुला था तो वह अपनी स्कूटी को साइड कर रहा था, तभी पीछे से डीजे लगी मैक्स आई। इसका चालक लगातार हार्न बजाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मैक्स चालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने मारपीट कर दी।

चालक आगरा के अछनेरा निवासी दीपू ने मुहं से ओमवीर का कान काट कर अलग कर दिया। उसे बचाने आए शिवकुमार को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दीपू और उसके साथी यतेंद्र को पकड़ लिया है। दीपू ने बताया कि वह राया में विवाह कार्यक्रम में आए थे।

घटना की जानकारी होते ही थाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है दूसरे समुदाय के लोगों ने भी दोनों युवकों को पीटा। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लिया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।

और पढ़े  UP- इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल
  • Related Posts

    UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में…

    UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस

    यूपी के बुलंदशहर स्खित औरंगाबाद कस्बे के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट लगाने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। भाजपा के शीर्ष…