अखिलेश यादव को मिला ब्राह्मण महासभा का साथ, सपा को बिना शर्त समर्थन..

Spread the love

यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है जातीय गोलबंदी भी तेज हो रही है। विभिन्न जातियों के संगठनों ने भी अपना अपना समर्थन पार्टियों को देना शुरू कर दिया है। इस बार सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज को अपने पक्ष में करने में सभी पार्टियां लगी हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी को ब्राह्मण महासभा का साथ मिला है। ब्राह्मण महासभा ने समाजवादी पार्टी को बिना शर्त समर्थन का ऐलान किया है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केसी पाण्डेय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बिना शर्त अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी। इसी के साथ डॉ पाण्डेय ने सपा से अपील की है कि गोरखपुर की सहजनवां और मिर्जापुर की मझवां सीट समाजवादी पार्टी ब्राह्मण प्रत्याशी को देने पर गंभीरता से विचार करे।
उन्होंने कहा कि हर हाल में वर्ष 2022 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही है। स्थिति यह है कि यूपी में बदलाव की बयार चल रही है और जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। ब्राह्मण समाज का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस समय ब्राह्मणों का जितना उत्पीड़न और उनकी हत्याएं हो रही हैं। उतना तो बसपा सरकार में भी नहीं हुई थीं। हम पूरा दबाव बनाएंगे कि समाजवादी सरकार बनने के बाद ब्राह्मणों की जो भी मांगे हैं, उसे अखिलेश यादव पूरा करें।
इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में ब्राह्मणों को जीतने के लिए अपने खास सतीश चंद्र मिश्रा को राज्यभर में ब्राह्मण सम्मेलन का जिम्मा सौंपा था। लखनऊ में खुद मायावती ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया था। समाजवादी पार्टी ने भी पूर्वांचल में ब्राह्मण सभा की थी। भाजपा ने भी प्रबुद्ध सम्मेलन के बहाने ब्राह्मणों को रिझाने का प्रयास किया था।

और पढ़े  प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- नीला पड़ गया था प्रतीक का शरीर, दिल और विसरा सुरक्षित रखा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गर्मी के बीच श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उडुपी रेस्टोरेंट, मैनेजर शैलेंद्र अवस्थी ने बताई खास व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the love     भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा उडुपी रेस्टोरेंट, मैनेजर शैलेंद्र अवस्थी बोले– हर सुविधा है तैयार रामनगरी अयोध्या में इन दिनों भीषण…


    Spread the love

    बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveमुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *