प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी पहुंचे अयोध्या.

प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी अयोध्या पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या को लेकर प्रधानमंत्री ने समीक्षा की थी कि किस प्रकार से नगरी बनाई जाएगी। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो रामराज्य की परिकल्पना है उसी पर आधारित पूरा इसकी भव्यता सुंदरता में प्राण डाला जाए। इस प्रकार का भाव प्रधानमंत्री के द्वारा था।उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं होगी। जैसी अयोध्या है जान लोग देखने सुनने जिसका दर्शन करके भगवान श्री रामलला का लाभ उठाएं।उन्होंने कहा अयोध्या एयरपोर्ट के लिए लगभग 600 एकड़ भूमि खरीदने थी जो कि लगातार प्रगति पर है और लगभग 70% से ज्यादा जमीन खरीदी जा चुकी हैं और अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेंडर भी कर दिया है और जल्द ही अयोध्या का एयरपोर्ट का निर्माण का कार्य भी शुरू होगा।

वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जाने वाली प्रज्ञा यात्रा को लेकर बताया कि बिना किसी भेदभाव के बिना किसी जाति धर्म मजहब के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सिर्फ सिर्फ नहीं ये नारा यह उद्देश्य हमारा जिसको देखकर के सभी राजनीतिक पार्टियां बौखलाई हुई हैं और तरह तरह के नाटक व ढोंग रच के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 में नकार दिए गए 2017 में नकार दिए गए 2019 में नकार दिए गए और आगे भी 2022 में भी नकारे जाएंगे। तो वहीं कहा कि लखीमपुर आगरा या अन्य स्थान पर इस प्रकार की घटना हुई है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसके होने के बाद जो राजनीति करते हैं जिसके बारे में देश और प्रदेश के लोगों को अच्छी तरह से पता है या सिर्फ राजनीति हो रही है और यह लोग अपनी खोई हुई जमीन को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।दरसअल आज अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारम्भ हुआ। मानस भवन में आयोजित बैठक के उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डा. नीरज बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता के साथ ही वैश्य महासम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री राजीव मित्तल, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, जिला पंचायत अमेठी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित प्रदेश के कोने कोने से आये वैश्य समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

और पढ़े  केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…