यूट्यूबर का झाड़ियों में मिला शव- परिजनों ने खुद ही तलाशी लाश, शरीर से गायब थीं ये चीजें

Spread the love

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में शनिवार दोपहर से संदिग्ध हालत में गायब हुए यूट्यूबर की लाश आनंद विहार क्षेत्र से सोमवार शाम बरामद हो गई। मृतक की शिनाख्त पुष्पेंद्र उर्फ आकाश (31) के रूप में हुई है। आकाश के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर साढ़े चार लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

आकाश फैशन के वीडियो बनाते थे। शनिवार दोपहर के समय आकाश कैश लेकर मार्केट जाने के लिए निकले थे। इसके कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन तक परिवार आकाश की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। सोमवार शाम को आखिर परिजनों ने खुद ही आकाश का शव ढूंढ निकाला।

बाद में पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज परिजनों ने आकाश का शव मंडावली थाने के बाहर रखकर घेराव किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर परिजनों को हटाया।

परिजनों ने लगाया यह आरोप
परिजनों का आरोप है लूटपाट के बाद उसकी हत्या की गई है। वहीं पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का मामला नहीं लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से अलीगढ़, नगलिया के रहने वाले आकाश परिवार के साथ स्कूल ब्लॉक, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता बुधपाल सिंह, मां सुनीता, छोटा भाई विकास के अलावा पत्नी रितु और तीन साल की बेटी यादवी है। आकाश का मंडावली इलाके में स्टाइलिंग के नाम से गारमेंट शोरूम था। आकाश फैशन के वीडियो बनाकर ऑनलाइन भी कपड़े बेचते थे।

और पढ़े  दिल्ली शराब नीति घोटाला- दिल्ली HC में CBI की अपील पर सुनवाई, केजरीवाल समेत 23 को नोटिस जारी

परिजनों ने खुद ही तलाश की आकाश की लाश…
आकाश के चचेरे भाई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे आकाश डेढ़ लाख रुपये लेकर गांधी नगर से माल लेने के लिए निकले। दोपहर करीब 2.20 बजे उनकी पत्नी ने आकाश को कॉल किया तो उनके फोन की घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद 2.33 बजे उनका फोन बंद हो गया।

परिजनों ने उनसे संपर्क का बहुत प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकती। शाम के समय परिवार मंडावली पहुंचा और आकाश की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस से उन्होंने आकाश को ढूंढने का दबाव बनाया। आरोप है कि एक सिपाही ने सीडीआर निकलवाने के नाम पर परिजनों से 10 हजार रुपये भी ले लिए।

पुलिस ने उनकी अंतिम लोकेशन का पता किया तो वह आनंद विहार क्षेत्र की आई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने उनकी तलाश में कोई रुचि नहीं दिखाई। परिजनों ने अपने प्रयासों से फोन की आखिरी लोकेशन पता की। उसके आसपास परिवार उनकी तलाश करता रहा। सोमवार शाम को आकाश का शव बरामद हो गया।

आकश को ढूंढते हुए परिजन टेलको टी-प्वाइंट के पास डीडीए के खाली प्लाट पर पहुंचे। यहां से शव बरामद हो गया। इसके बाद मंडावली पुलिस को खबर दी गई। शव से कुछ दूर आकाश का फोन बंद हालत में मिल गया। परिजनों का आरोप है कि आकाश की सोने की चेन और कैश गायब मिला है। आकाश को कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया है।

यह बोले पुलिस अधिकारी-
परिजनों के तमाम आरोपों की पड़ताल की जा रही है, फिलहाल शव की हालत देखकर नहीं लगता कि आकाश की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मंडावली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। – राजीव कुमार, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

और पढ़े  लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव का मामला, ओम बिरला भी कर सकेंगे मतदान, नहीं करेंगे अध्यक्षता

Spread the love
  • Related Posts

    SC- 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से है कोमा में

    Spread the love

    Spread the love32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स.. Spread the loveऔर पढ़े  Raid: देश के 62 रेस्टोरेंट पर…


    Spread the love

    Cancelled Train: अगले महीने के लिए इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें लिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveहर रोज भारतीय रेलवे करोड़ों यात्रियों के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्री अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। अगर आपको भी ट्रेन से…


    Spread the love