महिला की हत्या: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी किए वार, हत्यारोपी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

चरखी दादरी के रावलधी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, हत्या करने वाले आरोपी पति ने अब खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और एक चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पति का नाम शक्ति बताया जा रहा है, जो मूल रूप से रावलधी गांव का निवासी था। घटना के बाद जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।

जानकारी के अनुसार, देर रात रावलधी गांव में घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए थे, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। सदर थाना पुलिस, डीएसपी और एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई थी।

और पढ़े  काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…