मैं जब चाहूंगा ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

Spread the love

श्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब वह चाहेंगे, तब यह युद्ध समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। थोड़ा बहुत ही बचा है। मैं जब चाहूं, यह युद्ध खत्म हो जाएगा।

पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भले ही संकेत दिए हैं कि ईरान में उनके सैन्य अभियान के लक्ष्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं। लेकिन पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक जरूरी होगा। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि यह अभियान तब तक बिना किसी समयसीमा के जारी रहेगा, जब तक सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और अभियान का नतीजे तय नहीं हो जाते।

काट्ज ने कहा कि तेहरान और पूरे देश में हमले हर दिन जारी रहेंगे और एक-एक करके अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान के लोगों को खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ खड़े होने और उसे हटाने के लिए प्रेरित करना भी है।

ट्रंप का दावा- ईरान के पास नहीं बची ताकत
एक दिन पहले ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा था कि यह युद्ध लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अब नौसेना, संचार व्यवस्था और वायुसेना जैसी ताकत नहीं बची है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमता बहुत कम रह गई है और उसके ड्रोन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य दृष्टि से तेहरान के पास अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है।

और पढ़े  ईरान की अमेरिका को दो-टूक: रवैया बदलो तभी खुलेगा होर्मुज, पड़ोसी देशों को दी धमकी, क्या-क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी भी दी कि वह कोई ‘चालाकी’ करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि ईरान ने जितने भी हमले करने थे, कर दिए हैं और अब अगर उसने कोई गलत कदम उठाया तो उस देश का अंत हो सकता है। ट्रंप ने कहा, अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया तो ईरान का अंत हो जाएगा और फिर उसका नाम भी नहीं सुना जाएगा।

ईरान ने भी ट्रंप को दी थी धमकी
ईरान ने भी मंगलवार को ट्रंप को चेतावनी दी थी, जिसमें उसने कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य बारूदी सुरंगे बिछाई हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये सुरंगे नहीं हटाई गई, तो ईरान को सेना ऐसा जवाब देगी, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

 


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love