इस कदर भ्रष्टाचार:- एक युवक 33 साल तक दो विभागों में करता रहा नौकरी, वेतन और सुविधाएं भी लीं,फिर ऐसे हुआ खुलासा

उत्तरप्रदेश में कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बाराबंकी व प्रतापगढ़ में दो अलग विभागों में नौकरी करने के मामले में अदालत ने आरोपी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 20 फरवरी 2009 को शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रभात सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सतरिख थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी जयप्रकाश सिंह ने कूटरचित और फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर धोखाधड़ी के माध्यम से दो अलग-अलग स्थानों पर नौकरी प्राप्त कर ली थी। जनसूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचना पर खुलासा किया गया था।

जांच में पाया गया कि इनकी तैनाती जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर जून 1993 में हुई थी। जबकि शिक्षक बनने से पहले प्रतापगढ़ जिले में बतौर नान मेडिकल असिस्टेंट के पद पर भी इनकी तैनाती 26 दिसंबर 1979 में हुई थी। इन्होंने दोनों जगहों पर नौकरी की। सभी साक्ष्यों और तर्कों पर विचार करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह की अदालत ने आरोपी जयप्रकाश सिंह को सजा सुनाई।

और पढ़े  अयोध्या- कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद धर्मेन्द्र यादव
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…