Cancelled Train: अगले महीने के लिए इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें लिस्ट

हर रोज भारतीय रेलवे करोड़ों यात्रियों के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्री अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है।

हम ट्रेन टिकट बुक तो करवा लेते हैं, लेकिन कई बार हमारे मन में ये चिंता रहती है कि कहीं ट्रेन लेट तो नहीं हो जाएगी? कहीं ट्रेन रद्द तो नहीं हो जाएगी? ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार तकनीकी कारण या ट्रैक पर होने वाले काम की वजह से भी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है या ट्रेनों का रूट भी बदला जाता है। ऐसे में अगर आपने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली किसी ट्रेन का टिकट बुक करवाया है, तो जान लें कि अप्रैल में यहां से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

 

क्यों की गई हैं ट्रेन कैंसिल?

  • रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक से जुड़ा जरूरी काम होना है
  • इस काम की वजह से भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है
  • भोपाल रूट से सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा पर इसका असर पडे़गा

घर से निकलने से पहले क्या करें?

  • अगर आपने भी कहीं जानें के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें
  • आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर ट्रेन की स्थिति की जांच कर सकते हैं
  • रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी आप ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं
और पढ़े  दिल्ली में SIR की कतार: कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में

कौन-कौन सी ट्रेन कब-कब तक कैंसिल रहेगी?

  • अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18238)
  • इस ट्रेन को अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल किया गया है
  • हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12808)
  • इस ट्रेन को 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है
  • हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12410)
  • ये ट्रेन 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी
  • रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12409)
  • ये ट्रेन 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी
  • विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12807)
  • ये ट्रेन 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल कर दी गई है
  • कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18237)
  • ये ट्रेन कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल की गई है
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…