जौलीग्रांट- अठूरवाला में फंदे से लटकर पौड़ी के युवक ने दी जान, 1 साल से किराए पर रहकर चला रहा था टैक्सी

ठूरवाला में किराए के मकान में रह रहे पौड़ी के एक युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। कोटी, अठूरवाला वार्ड संख्या आठ में नीरज रावत (25) निवासी मूल निवासी बोंसरी पौड़ी का शव पंखे से लटका मिला। मृतक युवक अविवाहित था और यहां टैक्सी चलाता था। पिछले करीब एक वर्ष से अठूरवाला में गणेश थपलियाल के मकान में किराए पर रहता था। रविवार शाम मृतक युवक का एक दोस्त खाना देने उसके कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

 

अंदर नीरज फंदे से लटका था। पुलिस की मदद से युवक को जौलीग्रांट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने कहा कि ऐसी संभावनाएं हैं कि मृतक युवक ने रविवार रात ही फंदे से लटककर अपनी जान दी है। जिसका पता सोमवार शाम चला। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

और पढ़े  आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण- भूस्खलन बन रहा चुनौती, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, हेली सेवा शुरू
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…