अपना घर एप: यह सरकारी एप बड़े काम का है, गाड़ी में तेल भरवाइए और फ्री में AC कमरे में आराम फरमाइए

 

ट्रक ड्राइवर्स को सबसे ज्यादा समस्या आराम करने को लेकर होती है और यह समस्या पूरे देशभर के ट्रक ड्राइवर्स को है। आराम नाम मिलने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आराम नाम करने की बड़ी वजह इंतजाम का ना होना भी है। हाईवे पर जो होटल हैं, वे काफी महंगे होते हैं, ऐसे में ड्राइवर्स के लिए इन होटल में ठहरना मुश्किल होता है लेकिन अब अपना घर एप (Apna Ghar) लॉन्च हो गया है जिसे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने लॉन्च किया है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। आइए जानते हैं…

 

अपना घर एप को लेकर मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय भारत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अपना घर एप के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हाईवे पर अधिकांश दुर्घटना का कारण चालकों का आराम न करना, नींद का पूरी न होना होता है।

राजमार्गों पर एयर-कंडीशन ‘अपना घर’ उनकी इस समस्या का एक बड़ा समाधान बनकर उभरा है। यहां चालकों के लिए भोजन, स्वयं खाना पकाने का स्थान, हौदा-ठंडा/गर्म पानी, शौचालय-स्नान गृह, पार्किंग और बेड आदि की पूरी व्यवस्था है।

अपना घर में विश्राम करने के लिए चालकों को सिर्फ ₹112 (8 घंटे के लिए) देने होंगे। ट्रकों में 50 लीटर+ डीजल भराने पर उन्हें यह सुविधा निःशुल्क मिलेगी। देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाले अब यूंही सड़क किनारे नहीं पड़े रहेंगे। चालक यह बुकिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से/डायरेक्ट ‘अपना घर’ पहुंचकर कर सकते हैं।’

और पढ़े  ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव,अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान ने क्या चेतावनी दी?

 

अपना घर एप के फीचर्स

अपना घर एप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। अभी तक इसे 50 हजार से अधिक ट्रक ड्राइवर्स ने डाउनलोड किया है। इस एप के जरिए हाईवे के नजदीक मौजूद होटल के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है और उनकी बुकिंग की जा सकती है। हाईवे के नजदीक के अलावा शहरों में मौजूद होटलों में भी बुकिंग हो सकती है, हालांकि इसमें सिर्फ वही होटल दिखेंगे जो भारत पेट्रोलियम से जुड़े हुए हैं। इसमें कैंसिलेशन और बुकिंग हिस्ट्री को भी देखने की सुविधा है। पेमेंट के लिए यूपीआई, कार्ड और वॉलेट के विकल्प मिलेंगे।

  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…