अयोध्या- मालगाड़ी के 4 डिब्बे हुए बेपटरी, बड़ा हादसा टला; मनकापुर से कटरा रेलखंड पर संचालन बाधित ||

अयोध्या- मालगाड़ी के 4 डिब्बे हुए बेपटरी, बड़ा हादसा टला; मनकापुर से कटरा रेलखंड पर संचालन बाधित ||

अयोध्या में मालगाड़ी का चार डिब्बे शनिवार रात पटरी से उतर गए हैं। हादसा कटरा-अयोध्या रेल प्रखंड के अयोध्या धाम जंक्शन से 500मीटर दूर हुआ है। घटना के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन आने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। कटरा (गोंडा) और दर्शननगर तथा अयोध्या-बाराबंकी रेल लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया है। सूचना पर दुर्घटना राहत यान लेकर रेल अधिकारियों पहुंच गए है। मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया<strong>अयोध्या- मालगाड़ी के 4 डिब्बे हुए बेपटरी, बड़ा हादसा टला; मनकापुर से कटरा रेलखंड पर संचालन बाधित ||</strong>
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक “मालगाड़ी गोरखपुर से कटरा होते हुए बाराबंकी की ओर जा रही थी। अचानक रामघाट हाल्ट और अयोध्याधाम के बीच चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी डिब्बे यूरिया खाद से भरे थे । सूचना पर पहुंचे अधिकारी डिब्बे को पटरी पर लाने की कवायत शुरू कर दी है। हालांकि इस इस दौरान कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।


हादसे के कारण अयोध्या धाम आने वाली कई तेनु का आवागमन प्रभावित हो गया है। इसमें गंगा सतलज, लोकनायक एक्सप्रेस, कोटा एक्सप्रेस, दरभंगास्पेशल, अयोध्या कैंट एक्सप्रेस स्पेशल, कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लखनऊ अयोध्या समेत कई ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सभी ट्रेन जहां-तहां रोक दी गई हैं।
इससे पहले 13 जनवरी को को अयोध्या कैंट के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा में पटरी हुआ था।

और पढ़े  ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…