पौडी-  विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला

विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  कहा कि पशु चाहे आवारा हों, जंगली हों या पालतू, सभी को स्नेह, देखभाल और सम्मान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं की रक्षा केवल पशु चिकित्सकों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विकास भवन सभागार में आयोजित विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं। कहा कि हमें न केवल पशु चिकित्सकों के कार्यों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए, बल्कि स्वयं भी पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने सभी पशु चिकित्सकों को और बेहतर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में जिले भर में विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में रेबीज टीकाकरण, पशुओं के संतुलित आहार परामर्श सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण नि:शुल्क किए गए। उन्होंने कार्यशाला में यह भी बताया कि पशुओं की बीमारियाँ न केवल उनके लिए घातक होती हैं, बल्कि कई बार ये बीमारियाँ मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसलिए समय पर रोकथाम व टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।

और पढ़े  चमोली: नंदप्रयाग संगम पर अलकनंदा में बहा श्रद्धालु, पिंडदान के बाद जल लेते वक्त हुआ हादसा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…