महिला सम्मान राशि: सांसद मनोज तिवारी ने कहा- 8 मार्च से महिला सम्मान राशि के लिए होंगे रजिस्ट्रेशन

Spread the love

 

हिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सम्मान राशि देने का काम भाजपा जल्द शुरू करेगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। आठ मार्च से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। जब तक 2500 रुपये का रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे तब तक यह राशि देना मुश्किल है।

भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था और कहा था कि महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देगी। इस वादे को निभाने के लिए महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख का का ऐलान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया है।

इस स्कीम की शुरुआत महिला दिवस से हो सकती है। इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कर सकती है। जो महिला सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करने वाली महिला को भी यह राशि नहीं दी जाएगी।

जो महिलाएं पहले से ही पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस योजना से वंचित रहेंगी। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी। उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा है कि महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर में कोहरा- बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी बादल 
  • Related Posts

    विश्व जल दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं- जल पृथ्वी के भविष्य को आकार देता है,हर बूंद पानी की बताई अहमियत

    Spread the love

    Spread the loveआज दुनियाभर में जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी…


    Spread the love

    जेनेरिक इंजेक्शन- सस्ता होगा डायबिटीज और मोटापे का इलाज..

    Spread the love

    Spread the loveफार्मा कंपनियों के बीच मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवाओं को सस्ते दाम पर लॉन्च करने को लेकर जंग छिड़ गई है।…


    Spread the love