मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरी शंकर मंदिर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,  की पूजा-अर्चना

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि के अवसर पर चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे। वहीं, मंत्री आशीष सूद ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़गंज के झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सीएम रेख गुप्ता ने कहा, “मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करे।”

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “शिवरात्रि भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मैंने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की है। महाशिवरात्रि का पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति करे, यही कामना हमने प्रभु शिव से की है। पीएम मोदी के नेतृत्व और रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली बहुत जल्दी विकसित हो, प्रभु से यही कामना है।”

 

 

और पढ़े  सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी
  • Related Posts

    दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश काफी समय से पुलिस की पकड़…

    पैरा एशियन गेम्स: PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई, दृढ़ संकल्प की सराहना की

    प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों के शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने देश के इस अब तक…