दिल्ली-एनसीआर में कोहरा- बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी बादल 

Spread the love

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, नई दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार तक लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यह बीते दो साल में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 20 मार्च (शुक्रवार) तक 16.2 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि वर्ष 2025 में पूरे माह दो मिमी दर्ज की गई थी।

 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से यह इस मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। हालांकि शनिवार और रविवार को आंशिक बादल छाने की उम्मीद है।

दिल्ली में पांच महीने बाद 93 रहा एक्यूआई, लोगों ने खुलकर ली सांस
दिल्ली में हुई बारिश के चलते शुक्रवार को बीते पांच महीने बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। ऐसे में इस सीजन की सबसे साफ हवा रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 44 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही यहां एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 86 दर्ज किया गया।

और पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर: PM मोदी समेत कई मंत्रियों ने बदली अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेना के पराक्रम को सराहा

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया’

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने…


    Spread the love

    Delhi- डिमोशन की अर्जी मंजूर, सब-इंस्पेक्टर को बनाया गया सिपाही, जानिए कैसी बही ‘उलटी गंगा’

    Spread the love

    Spread the loveहर कोई आगे बढ़ने के लिए तरक्की और प्रमोशन चाहता है लेकिन दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने पदावनति की इच्छा जताई थी। सिपाही बनने की इस इच्छा…


    Spread the love