अल्मोड़ा- जंगल में मिला महिला का शव…रस्सी से लटकी थी लाश, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम भांसी कफलानी स्थित सुंदरखाल जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार बीती शाम गांव के कुछ लोग जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके महिला के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। रानीखेत सीओ भावना कैंथोला ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है।

दस बारह दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार शव दस बारह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव उतार सुपुर्दगी में लिया गया। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि समीपवर्ती गांवों में संपर्क कर पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन है और निर्जन जंगल में कैसे पहुंची। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारण पता लग सकेंगे।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…