देहरादून- प्रदेशभर में 99 सड़कें बंद,पिथौरागढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित, काली नदी का जल स्तर खतरे के पास पहुंचा

राज्य में 99 सड़क बंद होने के कारण आवागमन प्रभावित है। सबसे अधिक सीमांत पिथौरागढ़ जिला प्रभावित है। यहां पर धारचूला-तवाघाट और न्यू सबेला तिदांग मार्ग (बीआरओ एनएच) बंद है। इसके अलावा 21 और ग्रामीण मार्ग बंद हैं, इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अल्मोड़ा एक, बागेश्वर दो, चमोली नौ, चंपावत 14, देहरादून 13, नैनीताल तीन, पौड़ी सात, रुद्रप्रयाग 11, टिहरी सात और उत्तरकाशी में 11 मार्ग बंद हैं।

 

काली नदी का जल स्तर खतरे के पास पहुंचा

बारिश होने से राज्य में नदियों का जल स्तर खतरे के पास पहुंचा है। बुधवार तीन बजे तक पिथौरागढ़ जिले में काली नदी का जल स्तर 888.60 तक पहुंच गया था, जबकि खतरे का जल स्तर 890 मीटर है। रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया। हरिद्वार में गंगा नदी का खतरे का जल स्तर 294 मीटर है, यहां पर नदी का जल स्तर 291.55 मीटर पर पहुंच गया था।

और पढ़े  ऋषिकेश: वेतन और भत्तों समेत मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, कई रूटों पर बसें प्रभावित
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…