देहरादून- Paper Leak: प्रश्न पत्र लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप से आउट किया था पेपर

Spread the love

त्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोपी सहायक प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हाल ही में आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल मिला था, जिसमें शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई,  जिसका परीक्षा पूरी होने के बाद मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। इसके बाद विवि द्वारा गठित कमेटी की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के पोर्टल व व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। जिसके बाद सहारनपुर निवासी आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता(40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सेवा से किया बर्खास्त

सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विवि अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. टीएस सिद्धू ने बताया कि प्रकरण सामने आते ही संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका इंक्रीमेंट रोक दिया गया था। संस्थान और विश्वविद्यालय की संयुक्त जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

हजारों छात्रों को दोबारा देनी होगी परीक्षा

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र लीक की पुष्टि होने से राज्य के 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों विद्यार्थियों को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी।

और पढ़े  चमोली- पहाड़ी ढही, सड़क पर आफत बनकर गिरी चट्टान, 24 घंटे से बंद कर्णप्रयाग-नैनीसैण मार्ग

इन कॉलेजों में परीक्षा रद्द

  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल
  • तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून
  • बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट
  • रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की
  • शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून
  • जयराम भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, टिहरी
  • नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान, पिथौरागढ़
  • वूमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर

Spread the love
  • Related Posts

    Rally: आज हल्द्वानी से कुमाऊं को साधेंगे मल्लिकार्जुन, पहली बार शहर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के पहले हल्द्वानी दौरे से कांग्रेस चुनाव का शंखनाद करेगी।…


    Spread the love

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love